Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 07:17 AM (IST)
IPL : आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान जब विराट कोहली (Virat Kohli) क्रीज पर आए तो उनका एक फैन सिक्योरिटी घेरा तोड़ते हुए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में घुस गया।
उस फैन ने ईडन गार्डन्स का सुरक्षा घेरा तोड़ा और अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पहले तो गले लगाया और फिर उनके पैरों में जा गिरा। कुछ ही देर में सिक्योरिटी गार्ड्स इस फैन को बाहर ले गए। जिसके बाद उस फैन की ईडन गार्डन्स में एंट्री बैन हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैन का नाम रितुपर्नो पखिरा है।
जानिए कोहली ने फैन से क्या कहा....?
रितुपर्नो पखिरा ने विराट कोहली के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, 'जब मैंने उनके (विराट कोहली) पैर छुए तो सर ने मुझे उठाया। फिर मेरा नाम पूछा और कहा कि जल्दी से भाग जा। कोहली सर ने सुरक्षा कर्मियों से मुझे पकड़ने को कहा पर पीटने से मना कर दिया। उन्होंने मुझे ढंग से मैदान से बाहर ले जाने का निर्देश भी दिया।'
फैन ने आगे कहा कि, 'मैं किसी भी कीमत में मैदान के अंदर जाना चाहता था और मैनें खुद को इसके लिए तैयार भी कर रखा था। मुझे पकड़े जाने का कोई मलाल नहीं है। मैं खुश हूं कि मैं अपने प्लान में सफल रहा और अपने भगवान (विराट कोहली) के पैर छू सका।' इस हरकत के बाद से कोहली के फैन को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया और इस शर्त पर जमानत दी गई कि अब वे दोबारा से ईडन गार्डन्स में नहीं जा सकेंगे।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.