Publish Date: Sat, 29 Mar 2025 08:15 AM (IST)
पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बांदोवान में शुक्रवार को 11 बजे हुई दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक शिक्षक घायल हो गए हैं।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना बांदोवान थाना से करीब आधे किमी दूर पुराना तालाब क्रशर के पास बांदोवान-कुईलापाल पर हुई। एक बाइक पर सवार कमलपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी युवक परमेश्वर कुंभकार (21) व उसका मौसेरा भाई नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड़ निवासी संजय कुंभकार (19) कुईलापाल की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जबकि बांदोवान निवासी शिक्षक मलय दास बाजार से एमडीएम के लिए सब्जी आदि की खरीदारी कर अकेले ही अपने स्कूल जा रहे थे। मुख्य सड़क पर परमेश्वर कुंभकार की बाइक किसी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ टकरा गई और तीनों ही बीच सड़क पर गिर गए। गंभीर हालत में तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से बंगाल पुलिस ने बांदोवान स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दोनों के सिर से काफी रक्तस्राव होने से मौत हो गई। दोनों ही युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
शिक्षक मलय दास के सिर, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलने के पश्चात मृत युवकों के परिजन बांदोवान थाना पहुंच चुके हैं और शवों का पोस्टमार्टम हेतु प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में गोपालपुर निवासी विश्वनाथ माझी ने बताया कि परमेश्वर 3 भाइयों में सबसे छोटा था और वह गुरुवार को ही मजदूरी करके ओड़िशा से संजय के साथ गोपालपुर लौटा था। जबकि संजय तो अपने घर जा भी नहीं पाया। संभवतः शनिवार को उसका शव उसका घर पहुंचेगा। आज सुबह ही अपने रिश्तेदार के घर गया था और वहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। उसके पिता सृष्टिधर कुंभकार भी पेशे से मजदूर हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दोनों युवक हेलमेट का प्रयोग किए होते तो शायद आज उनकी जान बच जाती।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.