Publish Date: Thu, 10 Oct 2024 09:10 AM (IST)
नई दिल्ली : रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात की और संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
राहुल गांधी ने किया रतन टाटा को याद....
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, 'रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों में ही अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'
ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे....
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। उद्योगपति रतन टाटा ने इसी अस्पताल में बुधवार रात अंतिम सांस ली थी। महाराष्ट्र सरकार ने टाटा के निधन पर राजकीय शोक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है।
रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू ने क्या कहा
रतन टाटा के भरोसेमंद सहयोगी 30 साल के शांतनु नायडू ने कहा, 'अब इस दोस्ती के बाद मेरे अंदर जो खालीपन बचा है, मैं पूरा जीवन उसे भरने की कोशिश में बिता दूंगा। प्यार के लिए दुख की कीमत चुकानी पड़ती है। अलविदा मेरे लाइटहाउस।' उन्होंने रतन टाटा के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।
क्या था रतन टाटा का आखिरी पोस्ट....
सोमवार को रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद।' तब उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरी हेल्थ को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बारे में मुझे पता लगा और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ये दावे बेबुनियाद हैं। उम्र के कारण मेरी मेडिकल जांच हो रही। चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं और अनुरोध करता हूं कि गलत जानकारी साझा करने से बचें।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.