रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली, बाल-बाल बची जान


Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:56 AM (IST)


 

सरायकेला/जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वार्ड संख्या-5 में हुई इस घटना में जमीन कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पहले फोन कर अफसर नवाज से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी देने से इनकार करने पर उन्हें काम बंद करने की धमकी दी गई। इसके करीब आधे घंटे बाद तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और दोबारा रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली अफसर नवाज के पैर में लगी और आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। गोली सिर में नहीं धंसने के कारण उनकी जान बच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल कारोबारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से दो खोखा बरामद.....

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. घायल अफसर नवाज, जो जाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बल्लू, जंबू बच्चा और सद्दाम नामक युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कपाली के वार्ड संख्या-5 स्थित उनकी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था और बोरिंग का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान रंगदारी की मांग को लेकर विवाद हुआ. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.