Publish Date: Mon, 17 Nov 2025 10:57 AM (IST)
रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर रजत पर्व उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया. इस दौरान भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया. जिसमें ड्रोन की सहायता से आकाश में झारखंड की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। लोकप्रिय बैंड टॉम मुर्मू एंड बैंड तथा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक के अलावा बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने अपने गीतों से समां बांध दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में उत्साह का माहौल रहा।
समारोह के दूसरे दिन संगीत की महफिल....
समारोह के दूसरे दिन संगीत की महफिल उस समय और ज्यादा खास हो गई जब बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव अपनी दिलकश प्रस्तुति दे रही थीं. उनकी आवाज पूरे मोरहाबादी मैदान में गूंज रही थी और दर्शक पूरी तरह सुरों में डूबे थे. इसी बीच एक अनोखा और यादगार पल आया. विधायक कल्पना सोरेन भी मंच के सामने मौजूद दर्शकों के बीच से उठकर शिल्पा राव के साथ स्टेज पर पहुंच गईं. शिल्पा राव के लाइव परफॉर्मेंस का जादू इतना असरदार था कि कल्पना सोरेन अपने आप को रोक नहीं पाईं और उन्होंने मंच पर जाकर बॉलीवुड गीतों पर साथ में गाना शुरू किया. दोनों ने सुरों को मिलाते हुए बेहद सहज और आत्मीय तरीके से प्रस्तुति दी. यह दृश्य देखते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. मंच पर यह संगीत संगम इतना खूबसूरत था कि लोग लगातार तालियां बजाते हुए उनका हौसला बढ़ाते रहे।
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.