RANCHI : रांची के रकोटी नदी किनारे देर रात मिला चार युवकों का शव... मचा हड़कंप मच... परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 13:51 PM (IST)


 

रांची : मंगलवार की देर रात चार युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. बीआइटी इलाके में रकोटी नदी के किनारे से पुलिस ने मंगलवार की देर रात बजे एक साथ चार युवकों के शवों को बरामद किया। मृत युवकों में शाहिद नुरूहुल्लाह, मकसूद अंसारी, शोएब अंसारी और आशिफ अंसारी शामिल हैं। इन चारों युवकों में एक के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे, इसे लेकर पुलिस चारों युवकों हत्या की आशंका जता रही है।

एक अन्य युवक के बाल और टीशर्ट जले थे। इसलिए पुलिस गहनता से हर बिंदु की छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही स्वजनों ने भी थाना के समक्ष हंगामा करते हुए चारों युवकों की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई और शवों के पोस्टमार्टम को लेकर जमकर हंगामा किया। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया और तब जाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। शवों का पोस्टमार्टम आज यानी बुधवार को होगा। मृत युवकों में से तीन चेते गांव के निवासी थे, जबकि एक अन्य युवक नेवरी का रहने वाला था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि चारों युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचे हैं। वे मछली मारने नदी की ओर गए थे।

पुलिस ने युवकों का मोबाइल लोकेशन खंगाला तो नदी किनारे का मिला। लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों युवकों के शव बरामद हो गए। चारों युवकों के घरवालों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि बिजली गिरने से भी युवकों की मौत हो सकती है। पुलिस हत्या व बिजली गिरने दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.