Publish Date: Sun, 08 Sep 2024 18:35 PM (IST)
रांची : झारखंड में लगता है नियम तोड़ने वालों को लगता है पुलिस का डर खत्म हो गया है। तभी तो थाने में ही पुलिसवालों को पीटने की हिमाकत कर रहे हैं। सोशल मीडिया में थाने में पुलिसकर्मी की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि वीडियो की newsflash.com पुष्टि नहीं करता है, लेकिन लेकिन दावा है कि ये राजधानी रांची के लालपुर थाने का है। सोशल मीडिया में किये जा रहे दावों के मुताबिक ये पूरा वीडियो शुक्रवार की देर रात का है, जहां ट्रैफिक नियम तोड़ने, बेतरकीब तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में युवक को थाने लाया गया था, जहां सिपाही के साथ आरोपी ने मारपीट की।
करीब दो मिनट के वायरल वीडियो में आरोपी थाने में ही सिपाही को पीटता दिखता है, लेकिन उसके कोई बचाता नहीं है। काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उलटे अपने ही पुलिकर्मी को कहता है कि इससे तुम सकोगे नहीं। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस वाले को पीटता ही रहता है। एएसआई सुनील मुर्मू के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. सुनील मुर्मू के अनुसार 6 सितंबर की रात 10:00 बजे से वे रात्रि गश्ती ड्यूटी में थे। इस दौरान कार काफी तेज और लापरवाही के साथ लालपुर चौक की तरफ जा रही थी, जिसे चेकिंग के क्रम में रोका गया।
कार के नंबर प्लेट के ऊपर भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का बोर्ड भी लगा हुआ था। पुलिसकर्मियों के द्वारा जब कर चालक से कागजात मांगे गए तब वह मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा में बातचीत करने लगा। दोनों युवकों को काबू में कर थाने लाया गया। थाने के अंदर आने के बाद दोनों युवक हंगामा करने लगे और कई कागजात फाड़ डाले। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जब दोनों युवकों को काबू में करने की कोशिश करने लगे तब उसने पुलिस वालों की छाती, पीठ और चेहरे पर मुक्का चलाना शुरू कर दिया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.