रेलवे अधिकारी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, एसएसपी से किया अपहरणकर्ताओ के खिलाफ कारवाई की मांग.....


Publish Date: Wed, 06 Nov 2024 08:27 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में वरिष्ट तकनीशियन के पद पर पदस्थापित आई नारायण बाबु ने अपने अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर से मिलकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को बताया की वे राउरकेला, ओड़िसा के निवासी है तथा पिछले एक वर्ष से टाटानगर रेलवे में वरिष्ट तकनीशियन के पद पर पदस्थापित है।


दिनांक 03.09.2024 समय दोपहर करीब 01:30 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन में वे सेवारत थे उसी समय आशीष कुम्भकार, सचिन सागर और संतोष बहादुर मेरे कार्यस्थल पर आये और गाली-गलौज करते हुए मुझे पकड़ा और पीटते हुए अपने साथ पहले गोलमुरी ले गए वहां शराब पी और मुझे बुरी तरह मारा और एक कार लेकर मुझे ओड़िसा ले गये और किसी स्थान पर दस दिनों तक बिना भोजन और साफ़ पानी दिए रक्खा और लगातार पीटते रहे. इस बीच उन्होंने जबरन मेरे UPI वॉलेट से पैसे की निकासी भी की।



उन्होंने बताया की जब उनके परिवार वालों ने उन्हें अपने कार्यस्थल से लापता पाया और किसी प्रकार का संपर्क ना हो पाया तो उन्होंने रेल पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, परन्तु अपराधियों के विरूद्ध आज तक कोई कारवाई सुनिश्चित नहीं हो पायी करीब दस दिनों बाद उन्होंने मुझे झालसुगोड़ा के समीप छोड़ दिया।



अपहरणकर्ताओं द्वारा छोड़े जाने के बाद लगातार बीमार रहा और पुनः चार नवम्बर को ड्यूटी ज्वाइन कर ली, परन्तु लगातार अपहरणकर्ताओ द्वारा पुनः जान मारने की धमकी दी जा रही है और मुझे आशंका है की वे लोग मेरी हत्या कर सकते है. नारायण बाबु ने वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध है की है की उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा देते हुए अपहरणकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी की जाय।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.