जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च


Publish Date: Sat, 26 Apr 2025 19:47 PM (IST)


 

जमशेदपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शनिवार को जुबली पार्क स्थित पत्रकार चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

कैंडल मार्च के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हमले की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाए। साथ ही मांग की गई कि सरकार इस जघन्य हमले में शामिल आतंकियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, अजय शंकर, रंगाधर नंदा, राजेश लाल दास, नागेंद्र शर्मा, गोविंद पाठक, रत्नेश तिवारी, प्रमोद झा, मनोज सिंह, इंद्रजीत सिंह पिंटू, मो. अकबर, प्रभात कुमार, विनय उपाध्याय, जीतेंद्र कुमार, परसंजीत सिंह, बिनोद केशरी, आनंद कुमार, मनोज रजक, सरफराज खान, ऋषव श्रीवास्तव, रॉकी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कैंडल मार्च के जरिए पत्रकारों ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया और देश की अखंडता एवं शांति बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.