Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 08:10 AM (IST)
जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनके प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने कड़ा पलटवार करते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि जिस संवेदक ने मेयर पर आरोप लगाए हैं, वह स्वयं जांच के दायरे में है। ऐसे में उस व्यक्ति द्वारा इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है।
संजय ठाकुर ने कहा कि संबंधित संवेदक का कार्य फरवरी माह में ही पूरा हो चुका था, जबकि मेयर सुधा गुप्ता ने मार्च माह में पदभार ग्रहण किया। नियमानुसार 31 मार्च 2026 तक संवेदक का बिल भुगतान हो जाना चाहिए था। यदि बिल का भुगतान नहीं हुआ तो उस समय निगम के मैनेजर कृष्णा कुमार ने किन कारणों से भुगतान रोका, यह जांच का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार तस्वीरों के माध्यम से झूठा और भ्रामक प्रचार कर मेयर सुधा गुप्ता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हथकंडों से न तो मेयर डरने वाली हैं और न ही झुकेंगी। नगर निगम में पिछले दो वर्षों के दौरान हुए सभी कथित भ्रष्टाचार के मामलों को सार्वजनिक किया जाएगा।
प्रेस सलाहकार ने यह भी कहा कि यदि संबंधित संवेदक ने अपने झूठे और भ्रामक आरोपों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वास्तव में किसी ने संवेदक से कमीशन की मांग की थी, तो इसकी लिखित शिकायत मेयर, अपर नगर आयुक्त या उपायुक्त को क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बिना किसी आधिकारिक शिकायत के इस प्रकार के आरोप केवल भ्रम फैलाने और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास हैं।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.