100 रुपये लीटर पेट्रोल जलाकर करें घर में बैठने की तैयारी? NHAI का अजीब बयान जाम पर


Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 11:39 AM (IST)


 

नेशनल हाईवे पर लगातार लगने वाले जाम को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें टोल प्लाजा पर अव्यवस्था, खराब या अधूरी सर्विस लेन और सड़कों पर गड्ढों जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया था। लेकिन कोर्ट में NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के वकील ने जो तर्क दिया, उसने लोगों को चौंका दिया।

वकील का तर्क था: “लोग बिना काम घर से निकलते हैं, इसलिए जाम लगता है।”

अब सवाल यह उठता है कि क्या नेशनल हाईवे केवल सरकारी कामकाज या आपात स्थिति में ही उपयोग के लिए बनाए गए हैं? क्या आम नागरिक मनोरंजन या निजी कारणों से सफर नहीं कर सकता, जबकि वह हर स्तर पर टैक्स चुका रहा है?

• गाड़ी खरीदते वक्त रोड टैक्स,
• नेशनल हाईवे पर सफर करते वक्त टोल टैक्स,
• और पेट्रोल पंप पर हर लीटर पर भारी टैक्स

गौरतलब है कि आज आम आदमी 55-56 रुपये के पेट्रोल पर टैक्स चुकाकर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल भरवा रहा है, और उसके बाद भी अगर वो नेशनल हाईवे पर निकले तो NHAI को शिकायत है?

सवाल यह भी है:
जब हर सफर पर टैक्स चुकाया जा रहा है, तो NHAI की जिम्मेदारी क्या केवल टोल वसूलना है?

हाईवे पर समय से मरम्मत क्यों नहीं होती?

टोल बूथों पर आधे लेन चालू क्यों रहते हैं जिससे लोगों को 15 से 20 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ता है?

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंत्रालय अब तक सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सराहा जाता रहा है। लेकिन अब वही सड़कों के गड्ढे और बदहाल हालत लोगों की नाराज़गी का कारण बनते जा रहे हैं।

अगर सरकार टैक्स लेती है, तो सुविधाएं देना भी उसकी जिम्मेदारी है। लोगों को घर में बैठने की सलाह देने से बेहतर है कि हाईवे की गुणवत्ता सुधारी जाए और टोल प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता लाई जाए।

आप क्या सोचते हैं? क्या NHAI का यह बयान वाजिब है या आम जनता के साथ नाइंसाफी?
Comment के जरिए हमें जरूर बताएं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.