Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:13 AM (IST)
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसने, उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने को भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी राकेश बहादुर उर्फ राकू, सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती निवासी अभिषेक कुमार दास, जुगसलाई महतोपाड़ा रोड निवासी तबस्सुम खातून और मानगो डिमना रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल शामिल हैं।
एसआईआर कर्मी बनकर घर में दाखिल हुए थे बदमाश.....
पुलिस के अनुसार, घटना 31 अगस्त को जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित श्रीकृष्णा एलेक्स के एक फ्लैट में हुई थी। बदमाश एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में पहुंचे। घर में प्रवेश करने के बाद महिला को बंधक बना लिया और उसके पहने हुए सोने के आभूषण लूट लिए. घटना के संबंध में पीड़िता लावती अम्मा के आवेदन पर मानगो थाना में 2 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम.....
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार छापेमारी और जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया गया। लूटे गए आभूषणों को आरोपियों ने गलाकर चपटा गोलाकार रूप दे दिया था। पुलिस अब बरामद सोने की जांच के साथ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
कई दिनों से महिला की कर रहे थे रेकी......
सिटी एसपी के अनुसार, आरोपियों ने वारदात से पहले कई दिनों तक महिला की रेकी की थी। बदमाशों ने महिला को बाहर निकलते समय गले में मोटी सोने की चेन पहने देखा था। इसके बाद उसे निशाना बनाने की योजना तैयार की गई. पुलिस के मुताबिक, मानगो निवासी समरेश पॉल ने सबसे पहले महिला को सोने की चेन पहने देखा था। उसने इसकी जानकारी राकेश बहादुर को दी। इसके बाद सभी ने मिलकर लूट की योजना बनाई। महिला के घर में आसानी से प्रवेश करने के लिए एसआईआर कर्मी बनकर जाने की रणनीति तैयार की गई।
साजिश में महिला को भी किया शामिल.....
पुलिस के अनुसार, घर में प्रवेश करने के लिए महिला आरोपी तबस्सुम खातून को भी साजिश में शामिल किया गया। योजना के मुताबिक एसआईआर के नाम पर महिला के फ्लैट में पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास......
गिरफ्तार राकेश बहादुर उर्फ राकू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थानों में लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट का मामला दर्ज रहा है। अभिषेक कुमार दास के खिलाफ भी सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों और लूट की पूरी साजिश से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.