जुगसलाई में चार्टड अकाउंटेंट के घर से 20 लाख की चोरों जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 11:42 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के डीकॉस्टा रोड स्थित एक पॉश ‘मेडोना कॉम्प्लेक्स’ में हुई बड़ी चोरी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीन गोयल के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और अलमारी में रखे 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने–चांदी के गहनों को साफ कर दिया।


फ्लैटों में दहशत, सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न....

घटना की खबर मिलते ही पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गई। लोगों ने फ्लैटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर के प्रतिष्ठित और घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह ताला तोड़कर चोरी होना, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर....

जुगसलाई थाना पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे फ्लैट का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।


पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे....

पुलिस ने घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉम्प्लेक्स और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे बड़े चोरी कांड के रूप में दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि चोरों ने पहले रैकी की थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.