Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 10:24 AM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बकरी चोरी कर फरार हो रहे बदमाशों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर धर दबोचा। रविवार शाम चाकुलिया, धालभूमगढ़ और घाटशिला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों की कार जब्त कर उसमें से चोरी की छह बकरियां बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार चाकुलिया थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती से बदमाश बकरियां चोरी कर कार में लादकर भाग रहे थे। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। घाटशिला के तामुकपाल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने कार को घेर लिया।
कार सवार बदमाशों में से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि कपाली निवासी मो. निशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी कार (जेएच-05डीपी-3586) को जब्त कर लिया है। बरामद बकरियों को उनके मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
भागने के दौरान युवक की कार में मारी टक्कर....
बताया गया कि चोरी के बाद भागने के क्रम में बदमाशों ने स्थानीय युवक मोहम्मद निहाल की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद निहाल भी बदमाशों का पीछा करने लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर पहले धालभूमगढ़ और फिर घाटशिला थाना को अलर्ट किया गया, जिसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा.....
गिरफ्तार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे चोरी की बकरियों को कपाली ले जा रहे थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि गिरोह पूर्व में भी कई बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
क्षेत्र में बढ़ी हैं बकरी चोरी की घटनाएं.....
पूर्वी सिंहभूम समेत आसपास के जिलों में हाल के दिनों में बकरी चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। कार सवार बदमाश गांवों में पहुंचकर बकरियों की चोरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 22 फरवरी 2025 को चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़िशा गांव में बकरी चोरी के संदेह में दो युवकों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.