पुलिस ने किया साकची बाजार में अवैध हथियारों के कारोबार का भंडाफोड़ ... पुलिस ने जब्त किए 19 एयर राइफल और एयरगन....


Publish Date: Thu, 30 Jan 2025 21:35 PM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत साकची बाजार मानसरोवर होटल के बगल के जायसवाल कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकान संख्या-10 में धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार व दो कार्यपालक दंडाधिकारी के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गयी. यहां बिना लाइसेंस के देसी-विदेशी एयर राइफल, एयरगन की दुकान चल रही थी. तारकेश्वर नाथ जायसवाल उर्फ तारा जायसवाल की यह दुकान है. छापेमारी के वक्त आरोपी दुकानदार तारा जायसवाल मौजूद थे. अधिकारियों ने उनसे एयरगन समेत अन्य कलपूर्जे के बिक्री पंजी, भंडारपंजी की जानकारी मांगी, मगर वह उपलब्ध नहीं करा सकें. करीब तीन घंटे चली छापेमारी में देसी-विदेशी 19 एयर राइफल, एयर गन के अलावा 55 पैकेट गोली, टेलीस्कोप समेत सैकड़ों छोटे-बड़े कलपूर्जे जब्त किये गये. देर शाम को छापेमारी दल में शामिल धालभूम अनुमंडल के दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह के बयान पर आरोपी तारकेश्वर नाथ जायसवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पूछताछ में आरोपी दुकानदार तारा ने बताया कि वह पूर्व में बिष्टुपुर के लाइसेंस गनशॉप एटी डॉ में काम करता था. वहां से काम से निकाले जाने के बाद साकची में अपनी दुकान खोल ली. एयरगन-एयर राइफल की दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उसे अबतक लाइसेंस नहीं मिली है।

गड़बड़ी के कारण नौकरी से निकाला गया था तारा.....

आरोपी दुकानदार तारा एयर राइफल, एयर गन के अलावा छोटे-बड़े सभी तरह के हथियारों को मिनटों में मरम्मत करने का माहिर कारीगर है. इस कारण काफी वर्षों से बिष्टुपुर लाइसेंसी गन शॉप एटी डॉ में कारीगर का काम करता था. दुकान में गड़बड़ी करने के आरोप में गत वर्ष उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. मगर शहर के लाइसेंसी हथियार रखने वाले कई लोगों से उसका व्यक्तिगत संपर्क था. इसलिए उसने नौकरी से निकाले जाने के बाद अपनी दुकान खोल ली. बिना अनुमति के साकची में खुलेआम हथियार मरम्मत व एयर राइफल की दुकान खोलकर चलाने की लिखित शिकायत एटी डॉ के मालिक ने गृह विभाग से गत जुलाई में की थी. झारखंड गृह विभाग के निर्देश पर डीसी ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया था।

जानिए क्या-क्या जब्त हुआ......

19 एयर राइफल व एयर गन (मॉडल47-1, मॉडल 150, मॉडल 65, स्निपर 35-1, स्निपर जी 9-1, मॉडल 200-2, मॉडल 35-3, मॉडल 75, मॉडल -23, गलब्स ब्लैकबेरी-1, डैंगों एक, गोली 55 पैकेट, गन ऑयल 20 पीस, रस्ट रिमूवर-6 पीस, स्निपर टेलीस्कोप 6 पीस, ब्लैक कवर बट-7 पीस, ब्राउन कवर बट- 26 पीस, डम्मी बट-6 पीस, ब्लैक बट-6 पीस, ब्राउन बट-8 पीस, बॉडी कवर -14 पीस, क्लीनिंग रॉड-30 पीस, राइफल कवर-19 पीस, बैरल चिंदी 16 पीस, साफ करने वाला कपड़ा-6 पी, बैरल स्प्रिंग-6 पीस, सीओटू मिनी ग्लाइनडर-30 पीस, कड़ी-3 पैकेट, वासर छोटा-1 बॉक्स, वासर बड़ा-1 बॉक्स, बेल्ट कवर-बुलेट कवर-6 पीस, क्लीनिंग बॉक्स -2 पीस जब्त किया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.