Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 06:19 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू के करकमलों द्वारा बारीडीह स्थित सुगना कॉलोनी में बहुप्रतीक्षित मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के तहत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मोहरदा जलापूर्ति योजना के प्रमुख अभिषेक दुबे, समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के तहत टेल्को क्षेत्र में भुवनेश्वरी माता मंदिर के समीप 2.4 लाख लीटर क्षमता वाला जल भंडारण टैंक और बिरसानगर में पुराने जीएसआर के पास 1.25 लाख लीटर क्षमता वाला जल टैंक का निर्माण किया जाएगा। इन टैंकों से बिरसानगर, बागुनहातु और बारीडीह के उन क्षेत्रों में 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी, जहां अभी तक पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस परियोजना से लगभग 1500 घरों को सीधा लाभ पहुंचेगा, जिससे हजारों परिवारों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी। 7.77 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई इस परियोजना को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस परियोजना के तहत बिरसानगर, बागुनहातु और बारीडीह के कई प्रमुख इलाकों में पेयजल की सुविधा पहुंचेगी। विशेष रूप से गिट्टी मैदान/ फुटबॉल ग्राउंड, बीवाईडब्ल्यूसी ग्राउंड के पास, इंडियन गैस गोदाम के पास, लाल टाल/ काली मंदिर, हरी मंदिर के पास, शिव साई मंदिर, सिंधु कॉलोनी (वृंदावन होटल के पास), लाल टांड, रविदास मंदिर के पास, ओम नगर रोड नं-2, ओम नगर, बागुनहातु रोड नं-2, आस्था पेट्रोल पंप के पास, विजय गार्डन गेट नं-1 और 2 के पास, रमणी हाउस के पास, रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास, रमणी फ्लैट के पास, आशु कॉलोनी, टाइटैनिक हाउस के पास, रामनी काली मंदिर के पास, सुवर मैदान, टीवीएस शोरूम और विश्वकर्मा मंदिर के पास, सरिता अपार्टमेंट के पास, तथा बागुनहातु रोड नं 5 और 6 के बीच के क्षेत्रों के निवासी इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लिए वरदान साबित होगी। कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं। यह परियोजना जल संकट को दूर करने के साथ हमारे नागरिकों के जीवन स्तर में भी व्यापक सुधार लाएगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर लोगों को पेयजल के लिए लंबी दूरी एवं अनियमित आपूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी। परियोजना के तहत 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा, जिससे लोगों का दैनिक जीवन आसान और सुगम होगा।
इस अवसर पर पवन अग्रवाल, बिरसानागर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, बोलटू सरकार, प्रेम झा, संतोष ठाकुर, मंजीत सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, कुमार अभिषेक, ममता भूमिज, तापस कर्मकार, साकेत कुमार, अनिकेत राय, बापन बनर्जी समेत अन्य मौजूद रहे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.