Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 09:36 AM (IST)
इस्लामाबाद/मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हजारों लोग सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सेना और सुरक्षा बलों ने बुधवार को धीरकोट (बाग जिला) में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प....
जानकारी के मुताबिक, धीरकोट में सबसे ज्यादा 6 मौतें हुई हैं। वहीं कोहाला के पास ददयाल, मीरपुर, चमयाती और राजधानी मुजफ्फराबाद में दो-दो लोगों के मारे जाने की खबर है। कई इलाकों में सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़पें हुईं। गुस्साए लोगों ने दर्जनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया, उनके हथियार छीन लिए और कई की पिटाई भी कर दी।
तीन बड़े शहरों में विरोध की लहर....
अवामी एक्शन कमेटी (AAC) की अपील पर कोटली, रावलकोट और मुजफ्फराबाद जैसे बड़े शहरों में सोमवार से ही बाजार, दुकानें और सड़कें बंद हैं। हजारों लोग आजादी और “पाकिस्तानी सेना वापस जाओ” जैसे नारे लगा रहे हैं। माहौल को काबू करने के लिए सरकार ने भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की है।
इंटरनेट बंद, पत्रकारों पर रोक....
हालात को देखते हुए मंगलवार आधी रात से PoK में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि उन्हें निष्पक्ष कवरेज करने से रोका जा रहा है। सरकार ने बाहरी पत्रकारों और टूरिस्ट की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान सरकार के इरादों पर सवाल उठ रहे हैं।
क्यों भड़की नाराज़गी?
PoK में यह पहली बार नहीं है जब लोग सड़कों पर उतरे हों।
2024: सस्ते आटे और बिजली की मांग को लेकर लोग हड़ताल पर गए थे।
2023: बिजली दरों में बढ़ोतरी और गेहूं पर सब्सिडी हटाने के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे।
2022: एक नए कानून का विरोध करते हुए लोगों ने आजादी के नारे लगाए और सड़कें जाम की थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगला डैम से बिजली पैदा होने के बावजूद उन्हें महंगी बिजली दी जाती है। यही गुस्सा अब बड़े आंदोलन में तब्दील हो गया है।
मानवाधिकार संगठनों की चिंता....
कई मानवाधिकार संगठन PoK की मौजूदा स्थिति पर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बरता दिखा रही है और आम नागरिकों की आवाज दबाई जा रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.