Publish Date: Thu, 03 Apr 2025 17:18 PM (IST)
सरायकेला : द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के सदस्य दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार की विधवा मोहिनी सिंह गुरुवार को प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला स्थायी नौकरी दिलाई दी है, आज समाहरणालय सभागार में डीसी ने एसपी मुकेश कुमार लुनायत और क्लब के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत पत्रकार की विधवा को स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा. मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला भावुक हो गए और प्रेस क्लब और प्रेस क्लब के अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने यह कबूल किया कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था हमें इस देर के लिए खेद है. उन्होंने भविष्य में भी पत्रकारों के लिए उनके परिजनों के सुख दुख में जिला प्रशासन का खड़े रहने की बात दोहराई।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि जिला प्रशासन ने क्लब के प्रस्ताव को मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वीकार कर दिवंगत पत्रकार के परिजनों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था की जिसके लिए प्रशासन के मुखिया उपायुक्त रविशंकर शुक्ला बधाई के पात्र हैं. उन्होंने जिले के पत्रकार साथियों से अपील किया कि वे एकजुटता के साथ संगठित हों तभी क्लब पत्रकारों के लिए उनके परिजनों के हित के लिए काम करता रहेगा. क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने झारखंड सरकार से भी राज्य के पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस मौके पर उपस्थित क्लब के सदस्यों में महासचिव मो रमजान अंसारी, कोषाध्यक्ष संजीव मेहता, संरक्षक संतोष कुमार, उपाध्यक्ष खगेन चंद्र महतो, उपाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार सिंह, विश्वरूप पांडा, कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंड, नवीन प्रधान, सुमन मोदक, विजय साव, दुर्गा राव, रविकांत गोप, उमाकांत कर, कल्याण पात्रो, संजय सत्पथी, के दुर्गा राव आदि मौजूद थे।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.