Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 11:40 AM (IST)
देवरिया : उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले से बकरीद के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां गौरी बाजार के उधोपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने बकरीद पर खुद की कुर्बानी देकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने चाकू से अपना गला रेत लिया और पास ही बनी झोपड़ी में घंटों तड़पते रहे परिजन जब पहुंचे, तब तक काफी खून बह चुका था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गला रेतने से पहले ईश मोहम्मद ने एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया। इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पाल-पोसकर कुर्बानी करता है। वो भी एक जीव है। कुर्बानी करनी चाहिए। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम पर कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना, किसी से डरना नहीं है। जिस जगह खूंटा है, उसी जगह पर मेरी कब्र बनवा देना। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, घर में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
परिजनों ने बताया है कि वह बहुत धार्मिक इंसान था। सुबह ईश मोहम्मद ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़कर घर आया था। इसके बाद वह सीधे घर के बाहर बनी झोपड़ी में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब परिजनों ने जाकर देखा तो झोपड़ी की जमीन पर खून-खून ही फैला था और ईश तड़प रहा था। इसके बाद ईश मोहम्मद को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.