अब UPI से बड़े पेमेंट करना हुआ आसान, 15 सितंबर से लागू होंगी नई बढ़ी हुई लिमिट्स, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 12:29 PM (IST)


 

MUMBAI : यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से बड़ी रकम का लेन-देन अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 15 सितंबर 2025 से UPI पेमेंट्स की लिमिट बढ़ा दी है. इसका फायदा खासतौर पर व्यापारियों, निवेशकों और आम लोगों को मिलेगा।


P2M ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ी.....


अब कोई भी व्यक्ति दुकानदार या बिजनेस को UPI के जरिए एक दिन में 10 लाख रुपये तक भुगतान कर सकेगा. पहले यह सीमा केवल 2 लाख रुपये थी।


निवेश और इंश्योरेंस सेक्टर को राहत.....


अब कैपिटल मार्केट में निवेश और इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान प्रति ट्रांजेक्शन 5 लाख रुपये तक किया जा सकेगा. एक दिन में अधिकतम 10 लाख रुपये तक भुगतान संभव होगा।

सरकारी पोर्टल (GEM) पर नई सीमा...

सरकारी ई-मार्केटप्लेस GEM पोर्टल पर अब प्रति ट्रांजेक्शन 5 लाख रुपये तक भुगतान किया जा सकेगा. पहले यह सीमा केवल 1 लाख रुपये थी।

ट्रैवल और क्रेडिट कार्ड बिल.....

ट्रैवल सेक्टर में प्रति ट्रांजेक्शन UPI लिमिट 5 लाख रुपये और एक दिन में 10 लाख रुपये तक की गई. क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान अब 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और 6 लाख रुपये प्रति दिन तक किया जा सकेगा।

ज्वेलरी और बैंकिंग सेवाओं के लिए भी बढ़ी लिमिट....


ज्वेलरी की खरीद पर अब UPI से 2 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा। एक दिन में अधिकतम 6 लाख रुपये की सीमा होगी. टर्म डिपॉजिट जैसी बैंकिंग सेवाओं के लिए भी प्रति ट्रांजेक्शन और प्रति दिन 5 लाख रुपये तक भुगतान संभव होगा।

P2P ट्रांजेक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं....

व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) लेन-देन की सीमा अब भी पहले की तरह 1 लाख रुपये प्रतिदिन ही रहेगी. NPCI का कहना है कि इन बदलावों से डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिलेगा, नकद लेन-देन में कमी आएगी और आम लोगों के लिए बड़ा भुगतान करना और भी आसान हो जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.