निखार सबलोक हत्याकांड : पुलिस की पूछताछ बढ़ी तो अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, TMH में भर्ती


Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 13:20 PM (IST)


 

जमशेदपुर : युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस की पूछताछ भी उतनी ही गहराती जा रही है। इसी बीच मामले में पूछताछ के घेरे में चल रहे सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। करीब चार दिनों से पुलिस की पूछताछ का सामना कर रहे राघव को तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस अशोक सिंह राघव से लगातार पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जानकारी हासिल करने की कोशिश थी। इसी बीच शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पहले एमजीएम अस्पताल ले जाने और वहां से टीएमएच भेजे जाने की बात सामने आ रही है।

पूछताछ के बीच तबीयत खराब, जांच में नया मोड़......

राघव की अचानक तबीयत खराब होने की घटना ने निखार हत्याकांड की जांच के बीच एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर चार दिनों की लगातार पूछताछ के बाद शनिवार सुबह अचानक ऐसी क्या स्थिति बनी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा? क्या पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी या लगातार पूछताछ के दबाव के बीच उसकी तबीयत बिगड़ी—इन सवालों का जवाब फिलहाल सामने नहीं आया है. हालांकि, यह भी महज संयोग है या पूछताछ की ‘गर्मी’ का असर, इसकी पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।


फिलहाल राघव TMH में इलाजरत है, जबकि पुलिस निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस उससे दोबारा पूछताछ करेगी या जांच की दिशा में कोई नया खुलासा सामने आएगा, यह देखने वाली बात होगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.