NEWS FLASH EXCLUSIVE : जर्जर व्यवस्था पर मौत का मुआवजा : कब सुधरेगा सिस्टम, कब बचेगी जान...?


Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 20:45 PM (IST)


 

जमशेदपुर। बारीगोड़ा निवासी हेमनंदन रजक की मौत ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। सोमवार 8 जुलाई को जर्जर अवस्था में लगे बिजली के खंभे में करंट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हेमनंदन अपने परिवार का इकलौता सहारा थे और उनकी मौत ने पूरे परिवार को अंधकार में धकेल दिया है।

घटना के बाद जदयू के महानगर सचिव विकास कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति और मुखिया सुनीता नाग के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित बस्तीवासियों ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान विभाग के जीएम से वार्ता हुई, जिसमें मृतक के परिजनों को ढाई लाख से पांच लाख रुपये के बीच मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को एजेंसी के माध्यम से नौकरी देने का प्रस्ताव जारी किया गया।

जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से हर साल ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है। उनके अनुसार क्षेत्र के कई जगहों पर बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं, कहीं बांस के सहारे बिजली के तार टंगे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अगर बिजली विभाग समय रहते सुधार नहीं करता तो लोग उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
हर हादसे के बाद मुआवजा और नौकरी का वादा कर देना क्या व्यवस्था की विफलता का समाधान है? आखिर कब तक सरकारी विभाग लापरवाही करते रहेंगे और लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे? यह मुआवजा व्यवस्था मृतक के परिवार के भविष्य का सहारा तो बन सकती है, लेकिन सवाल यह है कि मौत को टालने के लिए पहले से जरूरी सुधार क्यों नहीं किए जाते? सिस्टम का दायित्व सिर्फ मौत की ‘कीमत’ तय करना नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाना भी है। अगर अब भी विभाग नहीं जागा तो ऐसी मौतें जारी रहेंगी और हर जिंदगी की कीमत कुछ लाख रुपये से आंकी जाती रहेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.