Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 20:35 PM (IST)
"खालसा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप रिखराज एवं वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के पुत्र ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता, कंप्यूटर साइंस में बनाना चाहते हैं करियर"
जमशेदपुर : इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2026 के घोषित परिणाम में शहर के प्रतिभाशाली छात्र नवल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी में प्रवेश का अपना सपना साकार कर लिया है। नवल ने अखिल भारतीय स्तर पर 14,023वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम रोशन किया है।
नवल सिंह, खालसा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप रिखराज तथा वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।
अपनी सफलता पर नवल ने इसका श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाना है। उनका मानना है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा-निर्देश के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
नवल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल (एलएफएस) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जबकि बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा जेईई मेन-2026 में भी उन्होंने 98.73 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
शिक्षकों के अनुसार नवल पढ़ाई के प्रति अत्यंत समर्पित, मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। जटिल विषयों को गहराई से समझने की उनकी क्षमता तथा निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है. नवल की इस उपलब्धि से शहर के शिक्षा जगत में गर्व और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों का मानना है कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.