मंदिर में मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा... प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन


Publish Date: Sun, 12 Jan 2025 09:29 AM (IST)


 

उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े मंदिर को फिर से खोल जाने के बाद शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस मंदिर की खोज 5 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा की गई थी जिसके बाद मंदिर में पूजा शुरू की गई। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही मंदिर में पुष्प वर्षा भी हुई। यह आयोजन धार्मिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बना, जिससे स्थानीय समुदाय के बीच भाईचारे का संदेश दिया गया।



प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सभी मूर्तियां को विधि विधान से स्नान कराया गया और फिर उनका दूध से अभिषेक किया गया। फिर सभी प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़े बजाकर ले जाया गया। रास्ते में सभी भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। मंदिर में मूर्तियों को विराजमान किया गया और उनकी पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय लोगों ने इसे एकता की मिसाल बताते हुए समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।



ज्ञात हो कि यह मंदिर फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर की गली नंबर 8 में है। हिंदू संगठनों के अनुसार मंदिर कई दशक पुराना है। इसमें शिव परिवार के साथ-साथ बजरंगबली की भी प्रतिमा है। वहां रह रहे लोगों के अनुसार, पहले यहां हिंदू आबादी रहती थी। लोग यहां पूजा-पाठ करते थे। करीब 30 साल पहले इलाके में मुस्लिम समुदाय का वर्चस्व बढ़ा। इसके बाद हिंदू समाज के लोग यहां से पलायन कर गए। तब से यह मंदिर बंद था । बजरंग दल के सह संयोजक मोहन बजरंगी ने बताया कि रखरखाव के अभाव में मंदिर जर्जर हो गया है। मूर्तियां भी खंडित हो चुकी हैं। संभल में बंद मंदिर का मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों की नजर इस मंदिर पर पड़ी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट से संपर्क किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.