Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 10:47 AM (IST)
रांची : राजधानी रांची में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहाटोली में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कोकर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के सामने खोरहाटोली की है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और रमेश ठाकुर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान आसपास के लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। वारदात की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। दिनदहाड़े घर में घुसकर की गई हत्या से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
[22/07, 09:52] chanakyatimes5: ओरमांझी थाना में ट्रक छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये वसूली का आरोप, मुंशी निलंबित..... एसएसपी ने डीएसपी को सौंपी जांच, सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज खंगाले जा रहे
रांची : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना में ट्रक छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोप ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने सिल्ली के डीएसपी मनीष चंद्र लाल को जांच का जिम्मा सौंपा है। प्रारंभिक जांच में थाना के मुंशी अजीत प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मंगलवार को डीएसपी ने ओरमांझी थाना पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर तथा अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ भी की गई। जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक चालक ने लगाए गंभीर आरोप.....
ट्रक चालक सतीश तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनका ट्रक छोड़ने के लिए थाना में 25 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने की इच्छा जताई, लेकिन कथित तौर पर उनसे नकद राशि देने का दबाव बनाया गया। चालक का दावा है कि नकद रुपये देने के बाद ही ट्रक छोड़ा गया. चालक ने यह भी आरोप लगाया कि उससे एक कागज पर यह लिखवाया गया कि अब उसे डायल-112 की सहायता की आवश्यकता नहीं है। इस मामले में उसने थाना के मुंशी अजीत, चालक रंजीत तथा तत्कालीन थाना प्रभारी मनोज कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
थाना प्रभारी ने आरोपों से किया इनकार.....
वहीं, ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनके अनुसार, रविवार शाम एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने ट्रक को रोका था। रिकवरी एजेंट से बचने के लिए चालक ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर आई. थाना में जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ट्रक का वास्तविक पंजीकरण नंबर DL-1LAM-5145 है, जबकि वाहन पर DL-1LAM-5146 अंकित किया गया था। पुलिस का कहना है कि चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि रिकवरी एजेंट से बचने के लिए नंबर प्लेट में बदलाव किया गया था।
निलंबन के बाद उठे सवाल.....
हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि थाना की कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार थी, तो फिर मुंशी को निलंबित क्यों किया गया। फिलहाल डीएसपी स्तर पर जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.