गोलमुरी जॉगर्स पार्क में वृद्धाश्रम की माताओं एवं कमिटी सदस्यों की माताओं ने किया मां काली पूजा पंडाल का उद्घाटन


Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 10:01 AM (IST)


 

गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित मां काली पूजा पंडाल का उद्घाटन वृद्धाश्रम की माताओं से कराया गया। बुधवार देर शाम इस अनूठे पहल का उद्देश्य समाज में मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाना है। कमिटी के संरक्षक व सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा, "मां की आराधना से समाज को सशक्त बनाने का संदेश देना ही इस पूजा का मुख्य उद्देश्य है।" कमिटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन अप्पू तिवारी ने किया। इस दौरान मातृ शक्तियों को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. वहीं माताओं ने विधिवत पूजार्चना करते हुए उद्घाटन समारोह संपन्न किया। मौके पर विशेष रूप से कमल किशोर, महेंद्र पांडेय, कन्हैया सिंह, मुन्ना चौबे, कमलेश दूबे, श्रीनिवास तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, विधाभूषण मिश्रा, जेपी सिंह, चिंटू सिंह, भगवान सिंह, विजय तिवारी, ललन झा, विद्या भूषण मिश्र, राजेंद्र सोनकर, रामेश्वर कुमार, पप्पू यादव, सरोज, मनीष कुमार, हर्ष, प्रवीण प्रसाद, ऋषभ सिंह, अंकित आनंद, विशु सिंह, विवेक पुरोहित, रंजीत कुमार, समेत कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहें.

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.