मंत्री बन्ना गुप्ता अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पानी से स्नान कर मांगे माफी... सिख समाज तय करें सजा : विकास सिंह...


Publish Date: Wed, 18 Sep 2024 15:21 PM (IST)


 

जमशेदपुर : भाजपाई विकास सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर एक वीडियो के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने सिख समाज की पवित्र पगड़ी पर रखा लात रखा. जिसकी मैं पुरजोर निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि सिख समाज का अपमान बर्दाश्त से बाहर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पानी से स्नान कर मांगे माफी, सिख समाज तय करें सजा दो दिन पूर्व सिख नेता रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी के ऊपर किए गए बयान के खिलाफ में कांग्रेस पार्टी के द्वारा साकची गोलचक्कर में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था।


भाजपाई विकास सिंह ने कहा कि पावर के नशे में चूर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नवनीत सिंह बिट्टू की पगड़ी पहने हुई तस्वीर को नीचे फेक कर अपने पैर से खूब मसला. पगड़ी के ऊपर पैर रखता देख कांग्रेस नेता परविंदर सिंह को बर्दाश्त नहीं हुआ उन्होंने बन्ना गुप्ता को ऐसा करने से मना किया जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है. कार्यक्रम में शामिल एक सिख धर्म को सम्मान करने वाले नेता ने भाजपा नेता विकास सिंह को वीडियो भेज मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिख समाज का अपमान बन्ना गुप्ता कर रहे थे मौके पर मौजूद कांग्रेस के नेता परविंदर सिंह ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माने अंत में परविंदर सिंह ने उनकी तस्वीर को उनके पैर के नीचे से उठा लिया।


वीडियो देखने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह को सदमा लग गया उन्होंने कहा कि सिख समाज का अपमान किसी को नहीं करना चाहिए भारत की आजादी से लेकर धर्म की स्थापना तक सिख समाज का एक अहम किरदार रहा है जिसे कोई भूला नहीं सकता पगड़ी कोई वस्त्र नहीं है बल्कि यह सीधे वाहेगुरु का दिया हुआ प्रसाद है. जिसे लोग अपने माथे में लगाकर जगत की रक्षा करने के लिए संकल्पित रहते हैं विकास सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने जो काम किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है. विकास सिंह ने कहा की सजा सिख समाज को तय करना है विकास सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता को अमृतसर के गुरुद्वारे में जाकर वहां के पानी से स्नान कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.