Publish Date: Wed, 19 Feb 2025 09:08 AM (IST)
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में श्रीलेदर्स और आधुनिक ग्रुप के सहयोग से मीडिया कप क्रिकेट 2025 के दूसरे दिन जुबिली एकादश ने डिमना एकादश को और कालीमाटी एकादश ने दोमुहानी एकादश को हरा दिया।
कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में मंगलवार को पहले मैच में जुबिली एकादश ने डिमना एकादश को 16 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में एक विकेट पर 149 रनों का विशाल स्कोर बनाया। राजेश गोराई ने 24, विनीत झा ने 29, रजत सिंह ने 50 और रंजन गुुप्ता ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिमना एकादश की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन ही बना सकी। डिमना एकादश की ओर से चाणक्य ने 42 रन और मो जाहिद ने 28 रन बनाए। प्रशांत सिंह ने 14 रन जोड़े लेकिन अपनी टीम की पराजय नहीं टाल सके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राजेश गोराई को प्लेयर ऑफ फ मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में कालीमाटी ने आठ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। कालीमाटी के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही दोमुहानी की टीम को 15 ओवर में मात्र 117 रन पर रोक दिया। हालांकि इस दौरान दोमुहानी का केवल एक ही विकेट गिरा। बावजूद रन गति को तेज करने में टीम विफल रही। कालीमाटी ने प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक सिंह के 38 गेंदों पर दस चौके व चार छक्के की मदद से बनाए गए 77 रन की बदौलत मात्र 9.1 ओवर में 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान रत्नेश तिवारी ने 10 रन बनाए। आज विधायक सरयू राय और पूर्णिमा दास साहू ने कीनन स्टेडियम में पहुंचकर पत्रकारों का हौसला बढ़ाया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.