Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 10:38 AM (IST)
जमशेदपुर। शहर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मीडिया कप क्रिकेट’ के रोमांचक फाइनल में दोमुहानी XI ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दलमा XI को 89 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। आशुतोष के तूफानी शतक और आनंद कुमार के हरफनमौला खेल ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
आशुतोष का विस्फोटक शतक, आनंद का शानदार साथ......
पहले बल्लेबाजी करते हुए दोमुहानी XI ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट पर 231 रन ठोक डाले। आशुतोष ने 61 गेंदों में 105 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, आनंद कुमार ने 45 गेंदों पर 67 रन (7 चौके, 3 छक्के) बनाकर पारी को मजबूती दी। शुभदर्शी ने 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया।
लक्ष्य के दबाव में ढही दलमा XI.......
232 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलमा XI शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 19.2 ओवरों में 142 रन पर सिमट गई। रंजन (29), राकेश झा (27) और पंकज (22) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में मिथुन और अशोक सिंह ने 2-2 विकेट झटककर जीत की राह आसान कर दी।
पुरस्कार वितरण में सजी खेल हस्तियों की महफिल.......
मैच के बाद भव्य समारोह में शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। आशुतोष को उनके शतक के लिए ‘बेस्ट बैटर’ और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन के लिए आनंद कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से सम्मानित किया गया। ललित को ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ घोषित किया गया।
समारोह में जेजीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ए. नानोटी, टीएसयूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर, आधुनिक ग्रुप के सीईओ अरुण कुमार मिश्रा और बलजीत सिंह, समाजसेवी शेखर डे, रुंगटा माइन्स के एडिशनल वीपी गिरधारी लाल पारिख, आरकेएफएल के दिनेश पारिख, आरएसबी के चेयरमैन एस.के. बेहरा, टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से निभा शर्मा और राहुल कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव विनय पूर्ति और कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. वरिष्ठ पत्रकार कुमार भवानंद, गणेश मेहता, उत्तम पाठक, बृज भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और खेलप्रेमी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों के जज्बे और खेल भावना की सराहना की।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.