दीपोत्सव का पर्व हर घर में सुख समृद्धि लाए... घर घर पहुंचाएंगे मइंया योजना का लाभ... हर महिला को मिलेगा सम्मान : बन्ना गुप्ता


Publish Date: Wed, 30 Oct 2024 14:03 PM (IST)


 

अपने घर के समीप छोटे मंदिर और किसी गरीब के घर पर एक दीपक अवश्य जलाएं : बन्ना गुप्ता


जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मतदाताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व हर घर में उजियाला लाए. मैंने निजी प्रयास से अपने कार्यकर्ताओं को लगाकर जगह जगह कैम्प लगवाए और सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम किया है. मेरा प्रयास है कि जमशेदपुर पश्चिमी की हर माता को मइंया योजना का लाभ मिले. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही इस सरकार ने हर महिला को 2500 रुपए मासिक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


अभी वर्तमान में एक हजार मासिक आना आरंभ हो गया है. जिनका नहीं आया है, उनका पैसा आदर्श आचार संहिता के बाद उनके खाते में आ जाएगा. दिसंबर माह से सभी के खाते में रूपए 2500 आया करेगा. कांग्रेस की पूरी टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत है. मैं संकल्पित हूँ कि जमशेदपुर के हर महिला, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, श्रमिक, छोटे व्यापारी, पत्रकार, अधिवक्ताओं को सरकारी पेंशन, बीमा इत्यादि प्रत्येक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे. मैं आह्वान करता हूँ कि इस दीपावली में एक दीपक शहीदों के नाम पर जलाएं. एक दीपक अपने घर के समीप अवस्थीत छोटे छोटे मंदिर में जलाएं. एक दीपक अपने घर के समीप किसी गरीब के घर पर अवश्य जलाएं. आपके घर के आस पास कोई बुजुर्ग या कोई महिला अकेली जीवनयापन कर रही हो तो उसके आंगन में भी एक दीपक प्रज्जवलित करें।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि दीपावली का पर्व द्वेष को मिटाने और भाईचारा का प्रकाश फैलाने का पर्व है. इस दिन चुनावी राजनीति को दरकिनार कर मैं पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र की तमाम जनता और हर पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूँ।

बन्ना गुप्ता ने बिस्टुपुर और साकची में पदयात्रा कर जनसम्पर्क किया. उन्होंने कदमा, सोनारी और साकची में काली पूजा के कई पंडालों का उदघाटन किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.