संविधान बचाओ रैली में शामिल होने बाइक रैली के साथ मौलाना अंसार खान पहुंचे रांची


Publish Date: Wed, 07 May 2025 09:30 AM (IST)


 

राँची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हजारों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगें, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी सहित झारखण्ड के वरिष्ठ नेताओं को सुनने पहुँचें। मलिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन मे कहा कि आप सबों के प्रयास से झारखण्ड में मजबूत सरकार बनी है। आप सभी बधाई के पात्र है।



अपने देश में 22 अप्रैल को बहुत बड़ी आतंकी नरसंहार की घटना में 26 बेगुनाह मारे गये है। आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के साथ है। ये देश का मामला है। इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी ने शहादत दे कर देश को एकजुट रखा। महात्मा गाँधी जी को एक गद्दार ने छाती पर गोली मार दी। जातीय जनगणना की बात राहुल गाँधी ने उठाया और आज केन्द्र सरकार ने जातीय जनगणना को पारित किया। आज 30 लाख नौकरी के पद रिक्त है। जिसे भाजपा ने खाली कर रखा है। बेरोजगारी बढ रही है।
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लडे तभी हमारा सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और केन्द्र में सरकार बनेगी। भाजपा वाले हमारे मुख्यमंत्री को जेल भेज कर हँसते हैं।
हमारे लोग को डराते हो, पं. जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन, नेशनल हेराल्ड, कौमी तंजीम अखबार निकाल कर राष्ट्र को मजबूत किया। जो अच्छा बोलता है, कोई अच्छा लिखता है, उसे डराते है। ईडी के द्वारा केश कराते है।


संविधान बचाओ रैली को हर जिले, प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर तक आयोजित करना है। आप सभी को घर घर जाना होगा।
मईया योजना से झारखण्ड की महिलाओं को बहुत लाभ हो रहा है। वन अधिकार कानून कांग्रेस पार्टी ने लाया है।
सभी के लिए बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान को बनाया है। इसे भाजपा तोड़ रही है। हम सबों को मिलकर संविधान का रक्षार्थ सजग रहना है। दूसरी और जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान जमशेदपुर से अपनी मोटरसाइकिल से रांची प्रोग्राम में पहुंचे।


रैली में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, बृजमोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शशी कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, मौलाना अंसार खान, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, वरिष्ठ नेतागण में काल्टू चक्रवर्ती, बबुआ झा, ईश्वर कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, राजेश कुमार, अंकुश बनर्जी, शाहनवाज खान आदि शामिल हुए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.