Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 10:00 AM (IST)
रायपुर : पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. ढाई साल बाद सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड और स्पा संचालक पिंटू जायसवाल को गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. 24 जून 2023 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पा सेंटर में छापेमारी की थी. इस दौरान स्पा की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार किया गया था. उनके कब्जे से दो मोबाइल भी जब्त किए गए थे, जिनमें रैकेट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार, स्पा संचालक पिंटू जायसवाल मुंगेली जिले का रहने वाला है. रैकेट के मास्टरमाइंड के रूप में वह ढाई साल तक फरार रहा. रायपुर और मुंगेली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उसे आखिरकार गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार पिंटू जायसवाल से पूछताछ जारी है, और पुलिस रैकेट के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क के विस्तार की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि यह रैकेट विशेष रूप से स्पा सेंटर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था. रैकेट के तहत युवतियों को लुभाकर विभिन्न गलत गतिविधियों में शामिल किया जाता था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से फरार मास्टरमाइंड को पकड़ना आसान नहीं था. रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर इस तरह के किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.