जमशेदपुर पुलिस के ‘जन शिकायत समाधान कार्यकम’ में आये कई मामले... ऑन द स्पॉट कई मामलों का हुआ निष्पादन....


Publish Date: Thu, 23 Jan 2025 08:37 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आम नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी निवारण और पुलिस नागरिकों के बीच अविश्वास की दूरी को समाप्त करने के उद्देश्य से जमशेदपुर जिला अंतर्गत बिष्टुपुर के माइकल जॉन आडिटोरियम और घाटशिला प्रखण्ड कार्यालय में तृतीय ‘जन शिकायत समाधान कार्यकम’ आयोजित किया गया. प्रखण्ड कार्यालय घाटशिला में आयोजित “जन शिकायत समाधान कार्यकम” में आइजी अखिलेश कुमार झा, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, अनुमण्डल पदाधिकारी घाटशिला, अंचलाधिकारी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना, ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि आइजी अखिलेश कुमार झा द्वारा कार्यकम में उपस्थित आमजनों को साईबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं उनके विधिक अधिकार के संबंध में जागरूक करके किया गया. तत्पश्चत शिकायतों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया. इस कार्यकम में प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण करते हुए आवेदकों को प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराया गया. इस आयोजन में जन शिकायतों के पंजीकरण हेतु तीन स्टॉल लगाये गये थे, जिसमें जमशेदपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों से आये हुए शिकायतकर्ता के द्वारा कुल 18 आवेदन प्राप्त हुआ है।


वहीं माइकल जॉन आडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित “जन शिकायत समाधान कार्यकम” में जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मितल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीओ समेत तमाम डीएसपी और थानेदार उपस्थित रहे. इस आयोजन में उपायुक्त जमशेदपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर द्वारा आमजनों को संबोधित करते हुए शिकायतों के समाधान हेतु पुलिस प्रशासन की सहभागिता का उल्लेख किया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.