Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:16 AM (IST)
पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के सारी और बूढ़ीगोड़ा गांव के बीच कलवर्ट पुल के नीचे मिले मनोहर मांझी (38) के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी से कथित छेड़खानी का बदला लेने के लिए सारी गांव निवासी शंभू सिंह ने मनोहर मांझी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना बोल्डर भी बरामद किया गया है।
शराब पीने घर पहुंचा था मनोहर......
डीएसपी दयानंद कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपी शंभू सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात मनोहर मांझी उसके घर पर शराब पीने आया था। शंभू की पत्नी ने उसे ग्लास में शराब परोसी। आरोप है कि शराब पीने के बाद मनोहर ने शंभू की पत्नी को पीछे से पकड़ लिया। उस समय शंभू अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। पत्नी ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी।
अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था मनोहर......
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मनोहर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। इसके बाद शंभू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो गया। पुलिस का कहना है कि रविवार अहले सुबह शंभू ने शराब का सेवन किया और मनोहर की तलाश में निकल पड़ा. कुछ दूरी पर कलवर्ट पुल के ऊपर बने चबूतरे पर मनोहर सोता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में शंभू ने कथित तौर पर बताया कि उसने मनोहर को लात मारकर नाले में गिरा दिया। इसके बाद बोल्डर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने घर लौट गया।
रविवार सुबह मिला था शव...
पटमदा थाना क्षेत्र में सारी और बूढ़ीगोड़ा गांव के बीच स्थित कलवर्ट पुल के नीचे रविवार सुबह मनोहर मांझी का शव बरामद किया गया था। मृतक के पिता लम्बोदर मांझी के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 20/26 के तहत 13 सितंबर को हत्या का मामला दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी शंभू सिंह को सारी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
निशानदेही पर बरामद हुआ खून से सना बोल्डर......
डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच और पूछताछ के आधार पर शंभू सिंह पर मनोहर मांझी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना बोल्डर बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
छापेमारी दल में ये रहे शामिल......
छापेमारी दल में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता, पुलिस अवर निरीक्षक गंदुर उरांव, विजय कुमार और प्रशांत कुमार शामिल थे।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.