Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 09:27 AM (IST)
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनता के बीच अपनी प्राथमिकताएँ रखीं। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए “सुधा गुप्ता जिंदाबाद” के नारे लगाए और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।
सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ मानगो बगानबस्ती, बालीगुमा, मुंशी मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, उलीडीह, राजेंद्र नगर, कुंवर सिंह रोड, सुमन होटल क्षेत्र, डिमना रोड, राजस्थान भवन, कोहिनूर टावर रोड नंबर-1, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-13, मोतीमहल और जवाहरनगर समेत कई इलाकों में पदयात्रा निकाली। इस दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा गया।
पदयात्रा के दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। सुधा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि वे “जनता की सेवक” के रूप में कार्य करेंगी और जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा जो कार्य रुके हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि मानगो नगर निगम की स्थापना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि कचरा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और गली-मोहल्लों की सड़कों का निर्माण उनकी प्रमुख प्राथमिकताएँ होंगी। “जनता की आवाज बनकर मेयर के रूप में काम करेंगे और लंबित विकास कार्यों को पूरा करेंगे,” उन्होंने दोहराया. सुधा गुप्ता ने मतदाताओं से 23 फरवरी को घरों से निकलकर कार्पेट निशान, क्रम संख्या 11 पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी उत्साह देखने को मिला।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.