Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 11:55 AM (IST)
सरायकेला : जिले के पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कई थाना एवं ओपी प्रभारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और ओपी में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना की कमान सौंपी गई है। सरायकेला थाना में कार्यरत रविकांत परासर को आरआईटी ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्मवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी बनाया गया है। दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना भेजा गया है। वहीं कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड़्रा थाना में पदस्थापित किया गया है।
चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह थाना का प्रभार सौंपा गया है, जबकि नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर, ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला में नई जिम्मेदारी दी गई है।
चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार का तबादला गम्हरिया थाना में किया गया है। वहीं आरआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेहतर समन्वय, नई कार्यशैली तथा प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.