झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला.... पुलिस मुख्यालय का आदेश जारी, ATS, CID, STF समेत कई अहम इकाइयों में बदली; तत्काल योगदान देने का निर्देश


Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 10:58 AM (IST)


 

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सभी संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP), पुलिस अधीक्षकों (SP), कमांडेंट एवं इकाई प्रभारियों को स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विरमित कर नई पदस्थापना स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों के योगदान के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय को अविलंब भेजी जाए। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न जिलों एवं विशेष इकाइयों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना बताया गया है।

इन महत्वपूर्ण इकाइयों में हुआ बदलाव......

तबादले की इस सूची में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS), अपराध अनुसंधान विभाग (CID), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), सीटीसी मुसाबनी, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट, झारखंड पुलिस अकादमी (JPA) हजारीबाग तथा रेल पुलिस जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में कार्यरत इंस्पेक्टर शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिला पुलिस में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई जिलों से अधिकारियों को विशेष इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।

जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र से जुड़े प्रमुख तबादले.....

अजय कुमार सिंह को सीआईडी से जमशेदपुर भेजा गया है।

राजीव रंजन कुमार का चाईबासा से सीटीसी मुसाबनी तबादला किया गया।

प्रेमचंद भगत को सीटीसी मुसाबनी से चाईबासा भेजा गया।

अमित रौशन कुल्लू, प्रभाकर मुंडा और चंद्रशेखर चौधरी को एसटीएफ से चाईबासा पदस्थापित किया गया।

समीर तिर्की का नेतरहाट से चाईबासा स्थानांतरण हुआ।

प्रदीप मिंज का रेल पुलिस जमशेदपुर से लातेहार तबादला किया गया।


तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश......

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब कार्यमुक्त कर नई जगह पर योगदान देना होगा, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

स्थानांतरित प्रमुख अधिकारियों की सूची........

घनश्याम प्रसाद साह – ATS से रांची

अभिनंदन कुमार – ATS से रांची

राजीव रंजन कुमार – चाईबासा से सीटीसी मुसाबनी

अजय कुमार सिंह – CID से जमशेदपुर

परशुराम पासवान – CID से खूंटी

महेंद्र दास – सीटीसी मुसाबनी से CID

आनंद कुमार झा – सीटीसी मुसाबनी से CID

उत्तम कुमार तिवारी – सीटीसी मुसाबनी से CID

विरेंद्र हांसदा – सीटीसी मुसाबनी से चतरा

प्रेमचंद भगत – सीटीसी मुसाबनी से चाईबासा

बासुदेव टोप्पो – सीटीसी मुसाबनी से सिमडेगा

आनंद तिग्गा – सीटीसी मुसाबनी से सिमडेगा

करमीला सांगा – सीटीसी मुसाबनी से सिमडेगा

दिनेश कुमार – गिरिडीह से गुमला

सुरेंद्र कुमार सिंह – गुमला से सीटीसी मुसाबनी

महेंद्र कुमार करमाली – गुमला से सीटीसी मुसाबनी

अशोक कुमार पासवान – ITS से लातेहार

नवीन कुमार रजक – ITS से पलामू

अमित रौशन कुल्लू – STF से चाईबासा

प्रभाकर मुंडा – STF से चाईबासा

मनोरंजन प्रसाद सिंह – STF से लातेहार

रमेश मुर्मू – STF से रांची

अजय मिंज – STF से गुमला

जगदेव पाहन तिर्की – STF से चतरा

रघुनाथ किस्कु – STF से जामताड़ा

चंद्रशेखर चौधरी – STF से चाईबासा

अनिल उरांव – STF से खूंटी

पंकज कच्छप – STF से चतरा

कृष्णकांत पंडा – JPA हजारीबाग से CID

गांधी भगत – JPA हजारीबाग से CID

शंभु शरण दास – JPA हजारीबाग से लोहरदगा

समीर तिर्की – नेतरहाट से चाईबासा

शंकर लकड़ा – नेतरहाट से लोहरदगा

मोहन कुमार – खूंटी से पलामू

आशीष कुमार सिंह – रेल धनबाद से लातेहार

नीलम भेंगरा – रेल धनबाद से लातेहार

बाबू वंशी साव – रेल धनबाद से खूंटी

चिंतामन रजक – रेल धनबाद से गुमला

पंकज कुमार दास – रेल धनबाद से जामताड़ा

राकेश मुंडा – रेल धनबाद से पलामू

प्रदीप मिंज – रेल जमशेदपुर से लातेहार।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.