Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 10:53 AM (IST)
जमशेदपुर/सरायकेला : मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास छापेमारी कर करीब 3 किलोग्राम गांजा और ₹5 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में सोनारी थाना और कपाली थाना की संयुक्त टीम को डोभो पुल के आसपास अवैध मादक पदार्थों की गतिविधि और संदिग्ध लेन-देन की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
गांजा के साथ भारी नकदी बरामद.....
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को करीब 3 किलो अवैध गांजा के अलावा ₹5.19 लाख नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद गांजा और नकदी को जब्त कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
₹5.19 लाख कहां से आए, जांच शुरू.....
पुलिस की जांच का एक अहम बिंदु बरामद नकदी का स्रोत भी है। ₹5.19 लाख की रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसकी पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
तस्करी नेटवर्क की तलाश तेज.....
पुलिस अब इस कार्रवाई को महज गांजा बरामदगी तक सीमित नहीं मान रही है। जांच के दौरान संभावित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।
संयुक्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप......
सोनारी और कपाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है। जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस के बीच समन्वय के साथ की गई इस कार्रवाई ने डोभो और आसपास के इलाकों में अवैध मादक पदार्थ कारोबार पर पुलिस की सक्रियता का संदेश दिया है।
फिलहाल पुलिस बरामद गांजा और नकदी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ पूरे मामले की जांच और सत्यापन में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामदगी के पीछे कितने लोग शामिल हैं और इसका संबंध किसी बड़े तस्करी गिरोह से है या नहीं।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.