जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय किशोर हथियार के साथ धराया, लोडेड देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज


Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 20:11 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना कांड संख्या 112/25 के कुछ आरोपी, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं, हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा मामले के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने पार्वती घाट के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध किशोर को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई. इस संबंध में पु०अ०नि० कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 18 जून 2026, दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे निरुद्ध कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, किशोर की पहचान गोपनीय रखी गई है। प्रारंभिक जांच में उसके विरुद्ध पूर्व में जुगसलाई थाना में दर्ज दो मामलों में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों एवं संभावित सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, पु०अ०नि० कृष्ण कुमार यादव, सुमित लकड़ा, गोपाल कुमार, विवेक कुमार पंडित, स०अ०नि० दिलीप कुमार यादव समेत जुगसलाई थाना एवं टैंगो टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.