Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 17:25 PM (IST)
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-33 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चिलगु के पास इथनॉल से लदा एक टैंकर पहले एक स्विफ्ट कार से टकराया और इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर से इथनॉल का रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर सुरक्षा को लेकर स्थिति गंभीर हो गई. जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे और सभी जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान चिलगु के पास एनएच-33 पर टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद टैंकर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
सड़क सिंगल लेन होने से बढ़ी परेशानी.......
बताया जा रहा है कि चिलगु के पास एनएच-33 की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके कारण सड़क को सिंगल लेन कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सड़क को सिंगल लेन किए जाने को दुर्घटना की एक वजह बताया. वहीं, टैंकर चालक के अनुसार वह इथनॉल लेकर भुवनेश्वर जा रहा था। इसी दौरान कार को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें लदा इथनॉल सड़क पर रिसने लगा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से हटाया.....
इथनॉल के रिसाव की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-33 पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस की पहल के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की और पूरे मामले की जांच में जुट गई। हादसे में घायल कार सवार तीनों लोगों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.