Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:55 AM (IST)
जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पेयजल संकट की समस्या को लेकर जुगसलाई के पार्षद राहत हुसैन ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक अजीत कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुगसलाई में पानी की समस्या का मूल कारण गिद्धी झोपड़ी इंटेक वेल पंप के लिए डेडिकेटेड फीडर का अभाव है।
पार्षद राहत हुसैन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इंटेक वेल पंप के लिए डेडिकेटेड फीडर की व्यवस्था कर दी जाए तो वहां निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे खरकाई नदी से वाटर फिल्टर प्लांट तक पानी की नियमित सप्लाई संभव हो सकेगी। वर्तमान में लोड शेडिंग के कारण पंप संचालन प्रभावित होता है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है।
मौके पर मौजूद जीशान हुसैन ने महाप्रबंधक को बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने जुगसलाई क्षेत्र में पुराने और जर्जर बिजली तारों को बदलकर कवरयुक्त तार लगाने की मांग की। साथ ही बढ़ती आबादी और बिजली की जरूरतों को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का भी आग्रह किया।
इस दौरान झारखंड ह्यूमिनिटी फाउंडेशन के मोहम्मद हबीब और मोहम्मद हसनैन ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। मोहम्मद हबीब ने गर्मी के मौसम में लगातार हो रही लोड शेडिंग से आम लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए बिजली विभाग से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद महाप्रबंधक अजीत कुमार ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.