Publish Date: Sat, 09 May 2026 16:50 PM (IST)
जमशेदपुर : मरीन ड्राइव स्थित महाराणा चौक पर झारखंड क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्र गौरव, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद महाराणा प्रताप ने कभी अपने स्वाभिमान एवं राष्ट्रधर्म से समझौता नहीं किया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे अमर बलिदानी देशवासियों के स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक हैं तथा वे सदैव लोगों के हृदय में अमर रहेंगे। उन्होंने हल्दीघाटी युद्ध को राष्ट्र स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए लड़ा गया ऐतिहासिक संकल्प बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष आज भी युवाओं को राष्ट्रप्रेम, साहस और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
काले ने कहा कि जब-जब भारत की वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की चर्चा होगी, तब-तब महाराणा प्रताप का नाम श्रद्धा और गर्व के साथ लिया जाएगा। उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का प्रकाशपुंज बना रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन समिति, अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने वीरों को सम्मान देने की परंपरा समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.