Publish Date: Sun, 19 Jan 2025 09:29 AM (IST)
प्रयागराज : संगम तट पर बने अखाड़ों में नये नागा साधु बनाने के लिए पर्ची कटनी शुरू हो गयी है. मौनी अमावस्या से पूर्व सातों शैव समेत दोनों उदासीन अखाड़े अपने परिवार में नये नागा साधु शामिल करेंगे. जूना अखाड़े में शनिवार से यह प्रक्रिया शुरू हो गयी. 48 घंटे बाद तंगतोड़ क्रिया के साथ नागा साधु बनने की पक्रिया पूरी होगी. महानिर्वाणी, निरंजनी, अटल, अग्नि, आवाहान समेत उदासीन अखाड़ों में भी मौनी अमावस्या से नागा साधु बनाये जायेंगे. सभी अखाड़ों में 1800 से अधिक साधुओं को नागा बनाया जायेगा।
संस्कार पूरा होने के बाद सभी नवदीक्षित नागा मौनी अमावस्या पर अखाड़े के साथ अपना पहला अमृत स्नान करेंगे. जूना अखाड़े में शनिवार को नये साधुओं की चोटी काटी गयी. चोटी कटने के बाद दोबारा कोई नागा सामाजिक जीवन में नहीं लौट सकता. गंगा में 108 डुबकी लगाने के बाद क्षौर कर्म और विजय हवन होगी. यहां पांच गुरु उनको अलग-अलग वस्तु देंगे. संन्यास की दीक्षा अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर देंगे. इसके बाद हवन होगा. 19 जनवरी की सुबह लंगोटी खोलकर वह नागा बना दिये जायेंगे।
हालांकि, उनको वस्त्र के साथ अथवा दिगंबर रूप में रहने का विकल्प भी दिया जाता है. जूना के बाद निरंजनी और महानिर्वाणी में संस्कार नागा बनाने की शुरुआत सबसे पहले जूना अखाड़े से शुरू हुई. शुक्रवार को धर्मध्वजा के नीचे तपस्या के साथ यह आरंभ हो गयी. दो दिन के बाद नस तोड़ अथवा तंगतोड़ क्रिया के साथ नागा संन्यासियों की दीक्षा पूरी होगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.