LOVE-AFFAIR : पति पर दूसरी शादी का आरोप‚ पहली पत्नी बच्ची के साथ पहुंची थाने


Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 10:52 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में पति-पत्नी के घरेलू विवाद ने सोमवार को तब तूल पकड़ लिया जब एक महिला ने बीच सड़क पर अपने पति और उसकी बाइक पर सवार दूसरी महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। यह दृश्य न सिर्फ वहां मौजूद लोगों ने देखा, बल्कि इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


पीड़ित महिला की पहचान बुरुडीह पंचायत में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) संचिता दास के रूप में हुई है। उन्होंने अपने पति जितेंद्र नाथ दास, ससुर और भैसुर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, साथ ही दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संचिता ने बताया कि उनकी शादी छह साल पहले हिंदू रीति-रिवाजों से जितेंद्र से हुई थी। शुरूआती चार साल सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद पति का व्यवहार आक्रामक होने लगा। संचिता का दावा है कि उनके ससुराल वालों ने दहेज में ₹2 लाख की मोटरसाइकिल की मांग की थी और पूरा न होने पर उन्हें मारपीट और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।


पति ने दूसरी शादी की‚ पत्नी को घर से निकाला : संचिता ने यह भी आरोप लगाया कि बीते 6 जुलाई को उनके पति ने दूसरी महिला से शादी रचाकर उसे घर भी ले आया। विरोध करने पर पति समेत ससुराल वालों ने उनकी पिटाई की और चार साल की बच्ची समेत उन्हें घर से निकाल दिया। पति ने यह शर्त तक रख दी कि यदि घर में रहना है तो उस दूसरी महिला के साथ ही रहना होगा। इसके बाद संचिता अपनी बच्ची को लेकर न्याय की गुहार के लिए नीमडीह थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पति का बचाव‚ सिंदूर लगाने को बताया ‘स्थिति संभालने की कोशिश : जब इस मामले पर पति जितेंद्र नाथ दास से संपर्क किया गया, तो उन्होंने संचिता के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी ओर से एक अलग कहानी पेश की। जितेंद्र ने बताया कि 6 जुलाई को वह सविता हेंब्रम नामक महिला को बलरामपुर बाजार ले गया था। लौटते समय उसकी पत्नी ने पीछा करते हुए बीच सड़क पर हमला कर दिया। जितेंद्र के अनुसार, संचिता ने अपने भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे और सविता को पीटा। घर लौटने के बाद भी मारपीट हुई, जिससे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। जितेंद्र ने कहा कि तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उसने सविता के माथे पर सिंदूर लगा दिया, लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया।

वीडियो वायरल‚ पुलिस जांच में जुटी : इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें महिला द्वारा अपने पति और सविता हेंब्रम की पिटाई स्पष्ट देखी जा सकती है। अब यह मामला केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.