प्रेम प्रसंग बना मौत का वजह! बागबेड़ा में मारपीट से घायल नालंदा का आशीष कुमार पटना में इलाज के दौरान 11 अगस्त को हार गया था, जिंदगी से जंग, परिवार के लोगों ने झारखंड व बिहार के मुख्यमंत्री से लगाई इंसाफ गुहार.


Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 19:41 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर 29 जुलाई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल बिहार के नालंदा निवासी आशीष कुमार ने करीब 13 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। आशीष की 11 अगस्त को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि 29 जुलाई को प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के दौरान आशीष के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां करीब 13 दिनों तक उसका इलाज चला। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद 11 अगस्त को आशीष कुमार जिंदगी की जंग हार गया।

बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़......

आशीष की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले में न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद आशीष के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हुई और अंततः उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत से टूट चुके परिजनों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आशीष की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग......

परिजनों का कहना है कि आशीष की मौत के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. अब इस मामले में पुलिस की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। परिजनों को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और आशीष की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।w

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.