Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 08:25 AM (IST)
जमशेदपुर : इस्कॉन मंदिर कदमा एवं रथ संचालन समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से सूचित किया गया कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथ यात्रा इस वर्ष दिनांक 27 जून 2025 (शुक्रवार) शाम 3:00 को भक्ति, उल्लास एवं भव्यता के साथ निकाली जाएगी। भगवान श्री जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर अपनी मौसी बड़ी गुंडिचा माता के मंदिर जाते हैं। रथ यात्रा की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और अब केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
रथ यात्रा का मार्ग (Route):
यह पावन रथ यात्रा शाम 3:00 बजे ISKCON मंदिर, कदमा से प्रारंभ होकर एयरबेस कॉलोनी के सामने स्थित "ब्रह्मलोक धाम" से होते हुए कदमा मेन रोड, कदमा बाजार होते हुए रंकिनी मंदिर पर विश्राम लेगी। यात्रा के दौरान हजारो की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित होंगे।
महाभोग एवं महाआरती का आयोजन:
रथ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व, प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विधि विधान से पूजा अर्चना आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान का पवित्र भोग प्रदान किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 3:00 बजे महाआरती के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ होगा, जहां भगवान जगन्नाथ श्री बलराम एवं सुभद्रा माता को रथ पर विराजमान कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
यात्रा मार्ग में 4-5 प्रमुख स्थलों पर स्वर्ण ज्योति (दीप) के माध्यम से भगवान जगन्नाथ जी की विशेष महाआरती की जाएगी। इन स्थानों पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों की उपस्थिति में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।
कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण.....
• पूजा-अर्चना 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
• महाभोग (प्रसाद वितरण): 11:00 बजे से 2:00 बजे तक
• रथ यात्रा प्रारंभ: शुक्रवार, 27 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे
• यात्रा समापन स्थल: रंकिनी मंदिर, कदमा भव्य आरती
• भोग वितरण (समापन स्थल पर): सभी श्रद्धालुओं हेतु उपलब्ध
इस प्रेस वार्ता में रथ संचालन समिति के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:
तारकेश्वर पंडित (ISKCON कदमा), वीणा महतो, संतोष गुप्ता, पी के धान, सुधाकर साह, ईश्वर चंद्र जायसवाल, रोहित सिंह, जय कुमार पारीक, सोमियो मैती, उमेश कुमार गुप्ता, रयान कुमार, उदित चौधरी, चंद्रावती माता तथा भारी संख्या में प्रभु भक्तगण उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.