लो कर लो बात : 11 दुल्हन के लिए 1900 लड़कों ने किया आवेदन, शार्टलिस्ट लड़कों का हुआ इंटरव्यू, फिर करायी गयी शादी


Publish Date: Tue, 08 Jul 2025 11:57 AM (IST)


 

वो दौर गुजर गया जब शादी के लिए स्वयंवर रचाये जाते थे। वो दौर भी गुजर गया जब वर पक्ष की तरफ से वधु पक्ष के घर रिश्ता भेजवाया जाता था. अब नया दौर है और नये अंदाज में दुल्हे की तलाश हो रही है। सुनकर अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन हकीकत तो यही है कि अब शादी के लिए इंटरव्यू देना पड़ रहा है।


मामला राजस्थान का है, जहां 11 युवतियों से शादी के लिए 1900 युवकों के आवेदन आए, उनके इंटरव्यू हुए। युवकों के घर-व्यवसाय को देखा गया। चयनित युवकों को लेकर युवतियों से राय ली गई और उनकी सहमति के बाद रिश्ता तय किया गया। सब तरीके से पड़ताल के बाद अब राज्य सरकार की निगरानी में राज्य महिला सदन में उन युवतियों की शादी हुई। इस शादी में खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। सरकार ने इन बेटियों की शादी के लिए योग्य युवकों का आवेदन मांगा था।



दरअसल युवतियां समाज से उपेक्षित थीं और सरकार ने उनके विवाह का जिम्मा लिया था। 11 युवतियों के लिए छह युवक जयपुर जिले से चयनित हुए। इनके अलावा एक-एक झुंझुनूं, बारां और कोटा से है। दो युवक डीडवाना-कुचामन जिले से है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग साल 2005 से 2022 तक 100 से अधिक युवतियों की शादी करा चुका है। विभाग का मकसद संभाग स्तरीय नारी निकेतनों और राज्य महिला सदनों का संचालन कर महिलाओं का सामाजिक और पारिवारिक पुनर्वास करना है।इन सदनों में 18 साल से अधिक उम्र की युवतियों को कोर्ट, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयं की इच्छा के आधार पर रखा जाता है। राज्य महिला सदन जयपुर में और नारी निकेतन जोधपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर जिले में चलाए जा रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.