Publish Date: Fri, 21 Mar 2025 09:42 AM (IST)
पाली : पाली में लेपर्ड ने युवक को गर्दन तोड़कर मार डाला। लेपर्ड ने युवक पर पीछे से हमला किया। जबड़ों में उसकी गर्दन दबोचकर घसीटता हुआ उसे गुफा की तरफ ले जाने लगा। इस दौरान युवक के पिता भी वहीं थे। पिता ने शोर मचाया तो लेपर्ड युवक को घायल हालत में छोड़कर भाग निकला। घटना सुमेरपुर थाना इलाके में जवाई बांध के पास के जंगल में गुरुवार शाम करीब 3:45 बजे हुई। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शाम करीब 4:15 बजे गंभीर हालत में युवक को सुमेरपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 10-15 मिनट में ही उसकी मौत हो गई। डीएफओ पी. बाल मुरुगन ने बताया- शाम करीब 7 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगाए गए पिंजरे में लेपर्ड कैद हो गया। इसी लेपर्ड ने युवक पर हमला किया था।
सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह ने बताया- बलवना गांव का रहने वाला पशुपालक भोलाराम (25) पिता कानाराम के साथ बकरियां चराने गया था। हमें सूचना मिली थी कि भोलाराम पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड युवक की गर्दन जबड़ों में दबोचकर गुफा की तरफ ले जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। तब तक लेपर्ड भाग चुका था। पुलिस ने युवक का शव सुमेरपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। युवक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर मॉर्च्युरी के बाहर जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, भोलाराम की शादी करीब 5 साल पहले सेवाड़ी निवासी पुषा उर्फ पुष्पा से हुई थी। उनका 3 साल का बेटा अरविंद है। डीएफओ पी. बाल मुरुगन ने बताया- पाली जिले में पहली बार लेपर्ड के हमले में इंसान की मौत हुई है। जहां हमला हुआ, वह रेवन्यू क्षेत्र है। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के पास लेपर्ड ने युवक पर हमला किया। जबड़ों से उसकी गर्दन तोड़ दी। डीएफओ ने बताया- सुमेरपुर, जवाई बांध और बाली वन विभाग की टीमें लेपर्ड की तलाश में जुटी थी। तीन जगह पिंजरे लगाए गए थे। युवक के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके, इसको लेकर कागजी कार्यवाही की जा रही है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.