मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की जनसंपर्क पदयात्रा, छड़ी छाप पर समर्थन की अपील


Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 08:34 AM (IST)


 

जमशेदपुर : Jamshedpur के मानगो क्षेत्र में मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मंगलवार को विभिन्न आवासीय इलाकों में व्यापक जनसंपर्क पदयात्रा की। उन्होंने आशियाना अनंतरा, आस्था स्पेस टाउन, सुंदरबन फेज-1, चंद्रावती नगर सोसाइटी, आशियाना सन सिटी, शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, साईं कॉम्प्लेक्स फेज-1 व 2, न्यू ग्रीन सिटी, गायत्री होम्स बालीगुमा तथा आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।

पदयात्रा के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय नागरिकों से सीधे मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल संकट, जलनिकासी, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो इन मूलभूत मुद्दों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान में क्रम संख्या 2, “छड़ी छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि मानगो के समग्र और सतत विकास की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समर्थक और कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर प्रत्याशी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर उन्हें उत्साहजनक समर्थन भी मिला।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.