Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 11:20 AM (IST)
आज 1 फरवरी को बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में आज 7 रुपये की मिली छोटी सी राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1797 रुपये का हो गया है। जनवरी में 1804 रुपये का था। कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1911 रुपये की जगह 1907 रुपये में मिलेगा। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1749.50 रुपये है। यहां यह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जनवरी में 1756 रुपये में मिल रहा था। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव कोलकाता में भी बदले हैं। इसकी कीमत यहां 1966 रुपये की जगह अब 1959.50 रुपये रह गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बजट 2025 के दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट से ही मिल रहा है। आज 1 फरवरी को भी यह 803 रुपये में ही बिक रहा है। वहीं, लखनऊ में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 840.50 रुपये का है और 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1918 रुपये का। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.